देहरादून 1 दिसंबर (आरएनएस)। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नव गठित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को हुआ। विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास ने कहा कि छात्र किसी भी संस्था की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं और छात्र परिषद नेतृत्व, अनुशासन एवं सेवा का उत्कृष्ट मंच प्रदान करती है। उन्होंने नए पदाधिकारियों से विश्वविद्यालय और समाज की उन्नति हेतु निष्ठापूर्वक कार्य करने का आह्वान किया। कुलपति प्रो. प्रथपन के पिल्लई ने कहा कि छात्र परिषद विश्वविद्यालय की प्रगति की आधारशिला है। उन्होंने नए पदाधिकारियों को सर्वसुलभ, नैतिक और अनुशासित वातावरण बनाने तथा उपयोगी गतिविधियों के संचालन के लिए प्रेरित किया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) मालविका सती कांडपाल ने परिषद को विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा और सौहार्द बनाए रखते हुए सकारात्मक माहौल तैयार करने की जिम्मेदारी निभाने की सलाह दी। पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष विनीत थापा ने शपथ ग्रहण का संचालन किया। कार्यक्रम में आईक्यूएसी निदेशक प्रो. सोनियां गंभीर, उप छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. अनुजा रोहिल्ला, प्रोक्टर प्रो. गनाराजन और खेल अधिकारी एसपी जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे। — ये बनी छात्र परिषद आयुष भट्ट (अध्यक्ष),मनमीत कौर (उपाध्यक्ष),प्रवीण कुमार सिंह (महासचिव), अंकिता रावत (संयुक्त सचिव), प्रणव कुमार झा (सांस्कृतिक सचिव), अमरीश धिमान (द्वितीय सांस्कृतिक सचिव), संजय सिंह (खेल सचिव), सलोनी सेमवाल (द्वितीय खेल सचिव), संस्कृति गैरोला (इतिहासकार), आदर्श पांडे (अनुशासन सचिव), चिराग अग्रवाल (द्वितीय अनुशासन सचिव), तनिष्का भद्री (तृतीय अनुशासन सचिव), अतुल प्रताप यादव (चतुर्थ अनुशासन सचिव) और अपर्णा सैनी (कोषाध्यक्ष)।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

