देहरादून 1 दिसंबर (आरएनएस)। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘कादंबरीÓ ने जबलपुर में आयोजित राष्ट्रीय साहित्यकार अलंकरण समारोह-2025 में दून निवासी साहित्यकार तापस चक्रवर्ती को उनके उत्कृष्ट यात्रा-वृत्तांत लेखन के लिए ‘साहित्य सरस्वती सम्मानÓ से प्रदान किया है। तापस को सम्मान-चिह्न के साथ पुष्प-माला, मोतियों की माला, स्फटिक शिवलिंग, रुद्राक्ष तथा शॉल भेंट किया गया। तापस चक्रवर्ती वर्तमान में केंद्रीय जीएसटी में सहायक आयुक्त पद पर कार्यरत रहने साथ ही साहित्य-साधना में भी जुटे हुए हैं। वह अब तक पांच यात्रा-वृत्तांत लिख चुके हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

