देहरादून1 दिसंबर ( आरएनएस)। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में सोमवार को वल्र्ड बॉक्सिंग कप 2025 के रजत पदक विजेता पवन बर्थवाल का देहरादून बॉक्सिंग एसोसिएशन ने रा भव्य स्वागत किया। एसोसिएशन के संरक्षक और स्कूल के निदेशक विपिन बलूनी ने उन्हें ?21,000 की सम्मान राशि और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। एसोसिएशन की महासचिव दुर्गा थापा ने बताया कि पवन बर्थवाल 2010 में महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कॉलेज में चयनित हुए। जहां उन्होंने 2017 तक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद स्पोट्र्स कोटे से भारतीय सेना में चयनित होकर वर्तमान में 9 गढ़वाल राइफल्स में सेवारत हैं। 2021 में सर्विस स्पोट्र्स कंट्रोल बोर्ड में चयन के बाद उन्होंने तीन बार सर्विसेज में स्वर्ण पदक और राष्ट्रीय स्तर पर दो रजत पदक जीते। 2024 में कजाकिस्तान में पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया तथा 2025 में इंग्लैंड में वल्र्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया। ग्रेटर नोएडा में 15-20 नवंबर 2025 तक आयोजित वल्र्ड बॉक्सिंग कप में रजत पदक जीतकर पवन ने देश और उत्तराखंड का नाम रोशन किया। रुद्रप्रयाग के स्युपुरी गांव के निवासी पवन का परिवार वर्तमान में देहरादून के नेहरू ग्राम (जानकी विहार) में रह रहा है।समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट, सचिव अनिल कंडवाल, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज भगवान सिंह और कपिल देव बिष्ट, एमपीएससी की कोच शिखा चंद, स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

