देहरादून 1 दिसंबर (आरएनएस)। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति गुजराड़ा मानसिंह सहस्त्रधारा रोड में सोमवार को नई कार्यकारिणी ने शपथ ली। नवनियुक्त अध्यक्ष संध्या गोदियाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता समिति को जिले की सबसे उत्कृष्ट समिति बनाना है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा ने किया। मौके पर अनुज कौशल, मनुज गोदियाल, आलोक ममगाईं, संदीप शर्मा, मनजीत रावत, सुरेश राणा, सूरज उनियाल, देवेंद्र पंत, सुरेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

