देहरादून 1 दिसंबर (आरएनएस)। 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में हुई 21वीं प्रादेशिक जनपद-वाहिनी पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देहरादून पुलिस ने 22 पदक जीते। विजेता सोमवार को एसएसपी अजय सिंह से मिले। एसएसपी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में जिले से 19 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इनमें से 14 खिलाडिय़ों ने कुल 22 पदकों (9 गोल्ड, 7 सिल्वर और 6 ब्रांज) पर कब्जा किया। महिला सिपाही कुसुम ने विभिन्न स्पर्धाओं में तीन गोल्ड मेडल जीतेकर प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ एथलीट बनने का गौरव हासिल किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

