देहरादून 1 दिसंबर (आरएनएस)। गीता जयंती पर उत्तराखंड राज्य नेपाली भाषा समिति ने गोर्खाली सुधार सभा के मानेकशॉ सभागार में सामूहिक गीता वाचन का आयोजन किया। नेपाली श्लोकानुवाद श्री कृष्णामृत प्रबोधिनी गीता पुस्तक का सामूहिक पाठ आचार्य पंडित कृष्ण प्रसाद पंथी के मार्गदर्शन में भक्तिभाव से किया गया। गोर्खाली सुधार सभा अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने कहा कि हम सभी को अपने धर्म और राष्ट्र की सेवा में सदैव समर्पित रहना चाहिए। हर घर में गीता पाठ अवश्य करना चाहिये। भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति के अध्यक्ष पंडित राम प्रसाद उपाध्याय ने आचार्य पंडित कृष्ण प्रसाद पंथी की पुस्तक श्री कृष्णामृत प्रबोधिनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि गीता पाठ का नेपाली भाषा में श्लोकानुवाद अत्यंत सराहनीय है। मौके पर उत्तराखंड राज्य नेपाली भाषा समिति अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, पूजा सुब्बा चंद, खगेश्वर प्रसाद पंथी, पदम प्रसाद पंथी, गोविन्द प्रसाद पंथी, बलराम उपाध्याय, जगदीश खनाल, राम जी पौडेल, बीके बराल, गोपाल सिंह छेत्री, ज्योति कोटिया, शांता पंथी, कविता गुरुंग, पूर्णिमा प्रधान मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

