देहरादून 1 दिसंबर (आरएनएस)। दून पुस्तकालय व शोध केन्द्र में सोमवार को साहित्यकार दिनेश चन्द्र जोशी के व्यंग्य संग्रह ‘बुलाकी का उस्तराÓ का लोकार्पण व चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुप्रसिद्ध कथाकार जितेन ठाकुर ने कहा कि दिनेश चन्द्र जोशी व्यंग्यकार के साथ ही संवेदनशील कवि भी हैं। उनके व्यंग्य भी कथा शैली में लिखे हुए हैं। जिस कारण उनके लेखन में पठनीयता बरकरार रहती है। कथाकार अरूण कुमार असफल ने संग्रह की समीक्षा करते हुए कहा कि दिनेश चन्द्र जोशी सामाजिक विसंगतियों पर तीखा प्रहार करते हैं। कथाकार नवीन नैथानी, राजेश पाल ने भाषा शिल्प की सराहना की। व्यंग्यकार दिनेश चन्द्र जोशी ने अपने व्यंग्य लेखन की रचना प्रकिया के बारे में बताया। संचालन कवि राजेश सकलानी ने किया। मौके पर दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के प्रोगाम एसोसिएट चंद्रशेखर तिवारी, चन्द्रनाथ मिश्र, भारती पाण्डे, देवेन्द्र कांडपाल, रजनीश त्रिवेदी, मनमोहन चढ्ढा, जेपी मैठाणी, सुंदर सिंह बिष्ट, शादाब अली, शमा खान, सुषमा नैथानी, नवल शर्मा, कांता डंगवाल, नरेन्द्र रावत व प्रवीन भट्ट मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

