गरियाबंद, 01 दिसम्बर (आरएनएस)। गरियाबंद पुलिस ने दिनांक 30.11.2025 को थाना देवभोग को 60 कट्टा (24 क्ंिवटल) कीमती 74 हजार 400 रूपये के अवैध धान परिवहन के साथ बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओ.डी.26-7259 को जब्त किया है। पुलिस ने द्वारा दीगर राज्य से आने वाले अवैध धान परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध विगत 21 दिवस में 770.4 क्ंिवटल कीमती 23 लाख 88 हजार 240 हजार रूपये का अवैध धान जप्त किया है।
गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीगर राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। आज दिनांक 30.11.2025 को मुखबीर द्वारा थाना देवभोग को सूचना मिला की उडि़सा प्रांत से अवैध रूप से धान बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है। जिसकी सूचना तस्दीक पर थाना से पुलिस स्टाफ रवाना कर चेक पोस्ट में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान 60 कट्टा (24 क्विंटल) कीमती 74 हजार 400 रूपये का अवैध धान परिवहन करते बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओ.डी.26-7259 को थाना देवभोग के द्वारा जप्त किया गया। इसी प्रकार विगत 21 दिनों से विशेष अभियान चलाकर थाना देवभोग एवं थाना अमलीदर के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 23 प्रकरणों में 1926 कट्टा 770.4 क्विंटल अवैध परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया। धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेष नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। अवैध धान बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।
विगत 21 दिवस में कुल 21 चार पहिया वाहनों में भरा हुआ अवैध धान एवं 03 प्रकरणों मे जप्त लवारिश धान के साथ कुल 1926 कट्टा धान कुल 770.4 क्ंिवटल कुल कीमती 23 लाख 88 हजार 240 हजार रूपये।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

