-प्रदर्शनी में विभिन्न उत्पादों के लगाये गये 10 स्टॉल
अयोध्या 2 दिसंबर (आरएनएस) उ.प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, अयोध्या द्वारा क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस सोसाइटी महाराणा प्रताप इण्टर कॉलेज लालबागमें मण्डल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन मंगलवार से किया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन महापौर गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न उत्पादों के 10 स्टॉल लगाये गये जिसमें प्रतापगढ़ का आंवला, मदोही की कालीन, व विभिन्न प्रकार के सिले-सिलाये परिधान तथा खादी के सूती ऊनी व रेशम वस्त्र बिक्री एवं प्रदर्शन हेतु उपलब्ध हैं। इस अवसर पर महापौर ने जनता को खादी एवं ग्रामोद्योगी वस्तुओं का अधिकाधिक प्रयोग अपने दैनिक जीवन में करने का आवाहन करते हुए प्रदर्शनी के आयोजन के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को बधाई दी। जिला व परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश दूबे द्वारा सभी अतिथियों को अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया गया। यह प्रदर्शनी दिनांक 11दिसम्बर तक चलेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

