ड्रमंडगंज, मीरजापुर। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के ऊंटी गांव निवासी शिवहरि गुप्ता ने मंगलवार शाम को थाने में तहरीर देकर गांव निवासी दो महिलाओं सहित चार के विरुद्ध मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है।दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह बांस काटने को लेकर हुए विवाद में गांव निवासी रामजी पांडेय, श्याम जी पांडेय व शीला पत्नी रामजी नम्रिता पत्नी श्याम जी गाली गलौज देने लगे मना करने पर लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। शोरगुल मचाने पर चारों लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि बांस काटने को लेकर हुए विवाद में मारपीट व धमकी देने वाले दो महिलाओं सहित चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

