मीरजापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में विश्व एड्स दिवस उपलक्ष्य पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारी और गांव की आशा उपस्थित रही। गोष्ठी में वक्ताओं ने एचआईवी एड्स से बचाव एवं सावधानियों पर जानकारी दी। डॉक्टर संजय सिंह ने कहा कि एचआईवी एड्स छुआछूत से फैलेने वाली बीमारी नहीं है, इस बीमारी से पीडि़त मरीजों को परिवार एवं समाज के सहयोग की आवश्यकता है। एड्स पीडि़त व्यक्ति के साथ सद्व्यवहार करें। वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक शमीम अहमद ने कहा कि यह बीमारी एड्स से ग्रसित व्यक्ति को छूने बात करने, उसके कपड़े पहनने और उसके साथ खाना खाने से नहीं फैलती है। नई डिस्पोजेबल सीरिंज का प्रयोग करके एड्स से बचा जा सकता है। इस दौरान डॉक्टर संजय सिंह, डॉक्टर मनिंदर सिंह, डॉक्टर योगेश दुबे, डॉक्टर मनोज सिंह, डॉक्टर रिचा सिंह, डॉक्टर एसपी सिंह, डॉक्टर अशोक यादव, शमीम अहमद वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक, वीरेंद्र आज़ाद, नीरज सिंह, एलटी राजेश श्रीवास्तव, एलटी मुकेश सिंह, अवधेश द्विवेदी,
सम्पत्ति राम, रामनारायण गुप्ता, सिद्धार्थ उपाध्याय, एसएन सरोज, सुजीत मिश्रा, सरिता देवी, स्नेहलता, फूलकुमारी, सविता, शिल्पी, इंद्रावती आदि लोग उपस्थित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

