मडि़हान, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खचहा गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जमकर चले लाठी डंडे व कुल्हाड़ी के हमले में दंपति घायल हो गए। दो पक्ष आम के पेड़ को अपनी अपनी जमीन में होने की बात बता रहे थे। बाद विवाद बढ़ा तो गोलबंद होकर एक पक्ष लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। जब कि दबंग इधर उधर खिसक लिए। बताया गया कि राम लखन सोनकर और मेवालाल सोनकर के बीच आम के पेड़ को अपनी जमीन में होने का दावा कर रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा तो हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में रेखा 35 वर्ष तथा पति रामलखन सोनकर 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रामलखन की तहरीर पर पुलिस ने मेवालाल, बीरू, धीरज व भोला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि चार लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

