हरिद्वार 2 दिसंबर (आरएनएस)। कुंभ मेला 2027 के तहत लोक निर्माण विभाग ने उपनगरी ज्वालापुर के सुभाष नगर, पीएसी, बसपा कार्यालय मार्ग पर रानीपुर रोह नदी के ऊपर नए पुल का निर्माण काम मंगलवार से शुरू कर दिया। 9.66 करोड़ रुपये की लागत से रोह नदी पर पुल का निर्माण काम पूरा होगा। पुल निर्माण होने के बाद आसपास की करीब एक लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। मंगलवार को लोनिवि ने सुभाष नगर और शिवालिक नगर के बीच 60 मीटर लंबे स्पान के प्री स्ट्रेस आरसीसी नए पुल का निर्माण काम की शुरुआत की। मौके पर पुल निर्माण में पानी की व्यवस्था के लिए बोरिंग का काम शुरू हो गया है। आगामी एक सप्ताह में लोनिवि. पुल निर्माण के लिए गड्ढों की खुदाई का काम शुरू कर देगा। पुल निर्माण पूरा होने के बाद उपनगरी ज्वालापुर, बीएचईएल, पीएसी, शिवालिक नगर, रोशनाबाद, सिडकुल की बड़ी आबादी आसानी से रोह नदी को पार कर सकेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

