आरामबाग/हुगली 2 दिसंबर (आरएनएस)। विराट कोहली के जबरा फैन व बंगाल के हुगली जिले के आरामबाग के मधुरपुर के रहने वाले सौविक मुर्मू को रांची पुलिस ने रिहा कर दिया है। उसे रांची पुलिस ने तब गिरफ्तार कर लिया था जब सौविक ने रांची में खेले गए भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे में बॉउंड्री कूदकर स्टेडियम में घुस आया था। सिर्फ यही नहीं कोहली के इस जबरा फैन ने सुरक्षा घेरे के तोड़कर विराट के पैरों में जा गिरा था।
विराट के प्रति सौविक की दिवानगी की बानगी का पता इससे ही चलता है कि सौविक मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद करीब 200 पुलिस कर्मी, 25 इंस्पेक्टरों, 12 डीएसपी और 6 आईपीएस अधिकारियों की नजरों से बचकर मैदान में घुस गया था। कोहली के शतक के समय का यह नजारा कैमरे में कैद हो गया और वह रातों-रात मीडिया में वायरल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विराट कोहली और न ही बीसीसीआई ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसलिए, उसे कानूनी हिरासत का कोई आधार नहीं था। हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि सौविक को उसकी कम उम्र, भावुकता और विराट के प्रति दिवानगी को देखते हुए उसके परिवार को सौंप दिया गया। बहरहाल जो भी हो पिता सौविक के पिता समर मुर्मू ने कहा कि वह अपने बेटे को लेने रांची पहुंच चुके हैं। उन्होंने यह भी माना कि किसी की दिवानगी अच्छी बात है, लेकिन नियम नहीं तोडऩे चाहिए। उन्होंने वादा किया कि उनका बेटा भविष्य में ऐसा कोई रिस्क नहीं लेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

