अल्मोड़ा 2 दिसंबर (आरएनएस)। उप निदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह खत्री ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास (होम-स्टे) योजना के अन्तर्गत जनपद में होम-स्टे निर्माण किये जाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा 50 प्रतिशत या अधिकतम 15 लाख रूपये की राजसहायता एवं 50 प्रतिशत या अधिकतम 1.50 लाख रूपये ब्याज राजसहायता 05 वर्षों तक प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक जो उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी हो मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत आवेदन करने के पश्चात् सभी अभिलेखों के साथ पत्रावली 02 प्रतियों में किसी भी कार्य दिवस में प्रात: 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय, नियर होली-डे-होम, अल्मोड़ा में जमा कर सकते है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में अधिकारी जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष संख्या 05962-230180 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

