पिथौरागढ़ 2 दिसंबर (आरएनएस)। नगर के कुछ निजी विद्यालयों से स्कूल बसों की फीस में कटौती की है। मंगलवार को जाग उठा पहाड के संयोजक गोपू महर ने कहा कि स्कूल बंद होने के दौरान चालक व परिचालक के लिए न्यूनतम धनराशि लेने के लिए शिक्षा विभाग में पत्र दिया था। कुछ निजी विद्यालयों ने फीस में कटौती कर 40 प्रतिशत शुल्क वसूला है। निजी विद्यालयों के स्कूल बंद रहने के दौरान फीस वसूलने पर अभिभावकों को साथ लेकर स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

