रुद्रपुर 2 दिसंबर (आरएनएस)। रुद्रपुर निवासी से ड्राई फ्रूट के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, भगवान दास पुत्र आशाराम निवासी क्षेत्रिय भुमि परीक्षण प्रयोगशाला रुद्रपुर ने बताया कि 19 नवंबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को ड्राई फ्रूट सप्लायर बताकर फोन किया और आधी राशि अग्रिम भेजने का दबाव डाला। भरोसा कर पीडि़त ने 1080 रुपये भेज दिए। इसके बाद कॉलर ने दोबारा संपर्क कर पैसे वापस करने की बात कहकर कहा कि उसे सारी धनराशि मिल जाएगी लेकिन उसके लिए फोन-पे पर कोड डालना होगा। ठग ने लगातार 21080, 31080 और 4981 जैसे कोड डालने को कहा। जैसे ही पीडि़त ने यह कोड डाले, उसके एसबीआई खाते से लगातार पैसे कटने लगे। तब उसे अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

