रुद्रपुर 2 दिसंबर (आरएनएस)। वनभूलपुरा अतिक्रमण मामले को लेकर हर किसी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई नजर आई। मंगलवार सुबह से ही हल्द्वानी शहर छावनी में तब्दील हो गया। हल्द्वानी से ऊधमसिंह नगर नजदीक होने के चलते जिले में भी अलर्ट रहा। खुफिया तंत्र को सक्रिय किया गया। एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि ऊधमसिंह नगर से भी एक प्लाटून पीएसी हल्द्वानी भेजी गई है। जिले की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस को अलर्ट पर रखा गया। इंटेलीजेंस ने भी सोशल मीडिया पर हर एक पोस्ट पर नजर बनाई रखी। नैनीताल और रामपुर बॉर्डर पर भी थाना पुलिस ने सघन अभियान चलाते हुए हर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

