रुद्रपुर 2 दिसंबर (आरएनएस)। 49वीं जूनियर बालक-बालिका राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप 16-21 दिसम्बर तक पिलानी झुंझुनू, राजस्थान में आयोजित होनी है। चैंपियनशिप में उत्तराखंड की जूनियर बालक- बालिका टीम प्रतिभाग करेंगी। चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड के जूनियर बालक-बालिका खिलाडिय़ों का चयन, ट्रायल मंगलवार को मनोज सरकार स्पोट्र्स स्टेडियम में शुरू हुआ। इसमें प्रदेश के 190 खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल का शुभारंभ जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष अजय तिवारी ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। उत्तरांचल वॉलीबॉल एसोसिएशन की महासचिव सपना राणा ने बताया कि मंगलवार को हुए बालक वर्ग के ट्रायल में प्रदेश के 190 खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। इसमें से 20 खिलाडिय़ों का चयन एक सप्ताह के प्रशिक्षण शिविर के लिए किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

