देहरादून 2 दिसंबर (आरएनएस)। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने प्रबंधन को ज्ञापन भेजा है। यूनियन ने इनकम बढ़ाने के लिए ठोस प्लान तैयार करने का सुझाव दिया है। इसके साथ ही कर्मचारियों के अक्तूबर और नवंबर का वेतन भुगतान करने की भी मांग की है। प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि रोडवेज कई सालों से आर्थिक संकट से गुजर है। इससे बाहर निकलने के लिए प्रबंधन को ठोस प्लान बनाना होगा। नई बसों की खरीद करनी होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

