सुल्तानपुर 3 दिसंबर (आरएनएस )। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा देव इंद्रावती पी.जी. कॉलेज, अम्बेडकर नगर, में अंतर महाविद्यालय हॉकी (महिला वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम उप विजेता रही। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ ओम प्रकाश पाण्डेय ÓबजरंगीÓ ने महिला हॉकी टीम को बधाई दी और कहा कि महिलाएं शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपना लोहा मनवा रही हैं। छात्र जीवन में खेल का बड़ा महत्व है क्योंकि यह छात्रों का सर्वांगीण विकास करता है। शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल का मैदान छात्रों को निरंतर प्रयास जारी रखना चाहिए जब तक सफलता प्राप्त न हो जाए। महाविद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्य आशीष पाण्डेय ÓसनीÓ ने महिला हॉकी टीम का हौसला बढ़ाया और कहा कि टीम का फाइनल में पहुंचना आपकी कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास को दर्शाती है जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अंग्रेज सिंह ÓराणाÓ ने महिला हॉकी टीम को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस बार आप सभी ने फाइनल में जगह बना कर यह साबित कर दिया कि भविष्य में विजेता बनने के सभी गुण आप में है । टीम मैनेजर डॉ रवीन्द्र शुक्ला ने टीम के प्रयासों की सराहना कि और आश्वस्त किया कि अगली बार हम फाइनल में विजेता बनेंगे। इस अवसर पर प्रो मो. शाहिद, डॉ विक्रमादित्य, डॉ अरविंद द्विवेदी आदि शिक्षकों ने टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

