-पोस्टमार्टम के बाद ढेमवा घाट पर किया गया अंतिम संस्कार
सोहावल-अयोध्या 3 दिसंबर (आरएनएस )। रौनाही थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह कपासी के निकट एक युवक का क्षत विक्षत शव ग्रामीणों ने देखा और सूचना स्टेशन मास्टर देवरा कोट को दी। जिनकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।एस आई कमल सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान विष्णु निषाद की पहचान पर शव की पहचान रोहित तिवारी पुत्र स्व0 राम पियारे तिवारी उम्र लगभग 52 वर्ष निवासी किला के रूप में हुई है। मामले की अभी छानबीन की जा रही है। ग्राम प्रधान कपासी के प्रतिनिधि विष्णु निषाद ने बताया कि रेल दुर्घटना का शिकार हुआ युवक किला निवासी है।किला गांव निवासी रानू दुबे ने बताया कि अधेड़ शौच के लिए गया था और दुर्घटना का शिकार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार ढेमवा घाट पर हो रहा है। कहां की अब तक लगभग 17 और 18 रेल दुर्घटना हो चुकी है। जिसमें ग्रामीणों की जान जा चुकी है। मांग किया है कि रेलवे विभाग को यहां अंडर पास बनवाना चाहिए। जिससे की दुर्घटना को रोका जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

