-मिल्कीपुर में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न
मिल्कीपुर-अयोध्य 3 दिसंबर (आरएनएस )। बुधवार को शिक्षाक्षेत्र मिल्कीपुर में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व कबूतर उड़ाकर किया। प्रतियोगिता में शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।प्रतियोगिता में एथलेटिक्स के जूनियर स्तर पर 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला क्षेपण तथा प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ आयोजित की गई। फील्ड स्पर्धाओं में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, समूहगान, अंत्याक्षरी, मानचित्र और सुलेख प्रतियोगिताएं हुईं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देश गीत और समूह नृत्य प्रस्तुत किए गए। 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय टिकरा की ज्योति ने प्रथम तथा प्राथमिक विद्यालय सलोनी की शांति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार खेल के क्षेत्र पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने जोर दिया कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है,खेल शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक विकास में सहायक होता है।आज युवा खेल के माध्यम से अपनी पहचान बना सकते हैं और देश-दुनिया में नाम रोशन कर सकते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी मिल्कीपुर अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि खेल से भी छात्र हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर सकते हैं। विश्वास व्यक्त किया कि न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ये खिलाड़ी एक दिन जिले और प्रदेश स्तर पर अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा मंडलाध्यक्ष श्याम नारायण पाठक, शिक्षक विवेक पाण्डेय, आलोक सिंह, विजय तिवारी, मुकेश प्रताप सिंह, रिजवान ,अनवर,सहित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षिकाएं व शिक्षक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

