-दूसरे पक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
सोहावल-अयोध्या 3 दिसंबर (आरएनएस )। रौनाही थाना क्षेत्र की नगर पंचायत खिरौनी सुचित्तागंज के पूरे झलिहन में नगर पंचायत द्वारा बनवाई जा रही सीसी रोड के निर्माण में उठे भूमि विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष से कुछ समर्थकों के साथ पैरवी करने पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि राम सुमेर भारती और मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों के बीच नोक झोक हुई भारती के बोल बिगड़ गए वह मौके पर अपशब्दों का प्रयोग करते वायरल वीडियो में दिखाई पड़े।
मंगलवार को हुई इस झड़प में एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए रौनाही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। भूमि से जुड़े पक्ष राजू पांडेय की शिकायत में आरोप है कि खड़ंजे से निर्माण अलग हटकर कराये जाने को लेकर है। चेयर मैन के प्रतिनिधि भारती बनाई जा रही सड़क में रोड़ा अटकाने की बात करते है। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर सुचितागंज चौकी प्रभारी चंद्रहास मिश्र ने बताया कि दोनों पक्ष आये थे।सड़क निर्माण को लेकर विवाद था। तहसील प्रशासन की नाप जोख से ही मामले का निपटारा हो सकेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

