मीरजापुर(आरएनएस )। लालगंज क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत कोठी गांव निवासी प्रभु नारायण मिश्र अपनी कार से मीरजापुर से घर आ रहे कार में अचानक ही पहले धुुंआ उठने लगा। जबतक प्रभु नारायण कार से बाहर निकलकर कुछ समझ पाते तबतक कार में आग लग गई। आस-पास के लोग अभी पहुंचते तबतक कार धू-धूकर कर जल उठी थी।फायर ब्रिगेड को सूचना दिया लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने के पहले कार पूरी तरह से जल चुकी थी। प्रभु नारायण के छोटे भाई अजय नारायण मिश्र ने बताया कि बड़े भाई प्रभु नारायण मिश्र मीरजापुर से कोठी गांव में स्थित घर आ रहे थे। जैसे ही वह कार लेकर घर से पहले बाणसागर नहर के समीप पहुंचे ही थे, कि तभी अचानक कार की बोनट से धुंआ निकलता देख उन्होंने गाड़ी रोक दी। गाड़ी का गेट खोलकर नीचे उतरते समय कार चला रहे प्रभु नारायण झुलस गए। गनीमत था की कार का गेट खुल गया अगर गेट नं खुलता तो बड़ी घटना घट सकती थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

