*केन्द्रवार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिन केन्द्रों पर खरीद शून्य होगी उन पर की जाएगी कड़ी कार्यवाही
मीरजापुर(आरएनएस )। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद के सम्बंध मे समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव सिंह, समस्त संस्थाओ के जिला प्रबंधक पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस, एफसीआई, मण्डी, एसडब्लूसी के समस्त अधिकारी, राइस मिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सस्मत केन्द्रों से एग्रीमेंट करके केन्द्रों से धान उठाना प्रारम्भ करें तथा अग्रिम लाट के लिए एफआरके निर्माता अन्नपूर्णा एग्रो द्वारा विश्वास दिलाया गया कि हमारे स्तर से किसी भी दशा मे एफआरके चावल की कमी नहीं होने दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी केन्द्र प्रभारी यदि अनुपस्थित रहता है अथवा खरीद हेतु केन्द्र पर जाने वाले किसानों को परेशान करता है तो उसके विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी और साथ ही उनके जिला प्रबंधको पर भी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने केन्द्रवार एक-एक केन्द्रों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिन केन्द्रों पर खरीद शून्य होगी उन पर निकट भविष्य मे खरीद शून्य होने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने जिला प्रबंधको को निर्देशित करते हुए कहा कि समय से केन्द्रों पर बोरा, पैसा पर्याप्त मात्रा में बनाए रखे जिससे खरीद हेतु आने वाले कृषको को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

