मडि़हान, मीरजापुर 3 दिसंबर (आरएनएस )। संतनगर थाना क्षेत्र के गेरूआही गांव में खलिहान में रखा ढाई बीघा धान की फसल जलकर राख हो गई। जिससे किसानों लाखों का हुआ नुकसान होना बताया जा रहा है। बताते चले कि संतनगर थाना क्षेत्र के गेरूआही गांव में मड़ाई के लिए खलिहान में रखा धान का फसल मंगलवार की रात में जलकर खाख हो गया। जिससे गांव निवासी रामनरेश पुत्र खदेरु की ढाई बीघा धान की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। रामनरेश ने बुधवार को संतनगर थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके खलिहान में आग लग गई, जिससे फसल जलकर खाख हो गया। आसपास के लोगों के मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया तब तक सबकुछ जलकर खाख हो चुका था? पीडि़त रामनरेश के अनुसार परिवार चलाने का एक यहीं जरिया था। फसल जलने से परिवार व पशुओं के लिए चारे का संकट उत्पन्न हो गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

