लखनऊ 3 दिसंबर (आरएनएस ) समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में आज अधिवक्ता दिवस के अवसर पर स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसी क्रम में मोहनलालगंज से सांसद आर.के. चौधरी ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।अखिलेश यादव ने संदेश में कहा कि भारतरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद महान स्वतंत्रता सेनानी, विद्वान नेता और प्रतिष्ठित अधिवक्ता थे। स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी अग्रणी भूमिका और संविधान निर्माण में उनका असाधारण योगदान भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। वे भारत के प्रथम निर्वाचित राष्ट्रपति थे और 1950 से 1962 तक उन्होंने राष्ट्र की सेवा की।कार्यक्रम में पूर्व सांसद अरविन्द सिंह, समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल, प्रदेश अध्यक्ष सिकन्दर यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धीरज यादव, राष्ट्रीय महासचिव सिराज अहमद खां सहित अधिवक्ता सभा के पदाधिकारी—अमिताभ चंद्र यादव, मोनू सिंह यादव, वीर बहादुर, रणवीर यादव, अतीकुर्रहमान और शुभम कुमार शिब्बू ने भी उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।सादगीपूर्ण आयोजन के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के देश, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

