लखनऊ 3 दिसंबर (आरएनएस ) नगर निगम ने शहरी स्वच्छता और जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए बुधवार को जोन-6 के पारा थाना क्षेत्र में अवैध डे?रियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई। अभियान के दौरान पिंक सिटी और गदियांना सहित कई स्थानों पर संचालित अवैध डे?रियों पर कार्रवाई की गई।अवैध रूप से संचालित डे?रियों से कुल 22 भैंस और 3 गाय जब्त की गईं, जिन्हें पीजीआई स्थित कांजी हाउस में निरुद्ध किया गया है। इन पशुओं की रिहाई केवल निर्धारित जुर्माना जमा करने के बाद ही संभव होगी। कार्रवाई ढ्ढत्रक्रस् पोर्टल और स्थानीय नागरिकों की शिकायतों के आधार पर की गई थी, जिनमें डेरी संचालकों द्वारा खुले प्लॉटों में गोबर फेंकने और नालियों में बहाने से फैल रही गंदगी, जलभराव और मच्छरजनित रोगों की आशंका को लेकर गंभीर आपत्तियाँ दर्ज कराई गई थीं।नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम अधिनियम 1959 के अनुसार शहर की सीमाओं में भैंस पालन पूर्णत: प्रतिबंधित है, क्योंकि इसे अपदूषण कारक पशु की श्रेणी में रखा गया है। वहीं, वैध लाइसेंस के तहत केवल दो गाय पालने की ही अनुमति है। इसके बावजूद शहर के मध्य क्षेत्रों में डेरी संचालन और गोबर निस्तारण में हो रही लापरवाही को लेकर निगम ने कड़ी चेतावनी जारी की है।अभियान में पुलिस बल, प्रवर्तन टीम और पशु कल्याण विभाग की संयुक्त भूमिका रही। इस दौरान डॉ. अभिनव वर्मा के साथ शिवेक, अभिनव, रामकुमार, फुरकान और अवधेश ने कार्रवाई में सक्रिय सहभागिता निभाई। निगम प्रशासन ने कहा है कि भविष्य में भी अवैध डे?रियों के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर अभियान जारी रहेंगे, ताकि लखनऊ को स्वच्छ, सुरक्षित और रोगमुक्त बनाया जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

