लखनऊ 3 दिसंबर(आरएनएस ):उत्तर प्रदेश सरकार की नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण की नीति को आगे बढ़ाते हुए पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा चलाया जा रहा ‘मिशन शक्ति 5.0Ó अभियान लगातार प्रभावी रूप से संचालित हो रहा है। इसी क्रम में 3 दिसंबर को थाना रहीमाबाद की टीम ने रसूलाबाद उच्च प्राथमिक विद्यालय में बालिकाओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जनपद लखनऊ के सभी 54 थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्देश्य महिलाओं से संबंधित शिकायतों का त्वरित और संवेदनशील निस्तारण सुनिश्चित करना है। इस केंद्रों के माध्यम से महिला अपराधों के मामलों में तत्काल कार्रवाई और मार्गदर्शन दिया जाता है।रसूलाबाद विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार वर्मा, महिला उपनिरीक्षक संध्या पटेल और कांस्टेबल प्रियंका डांग ने छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिनमें 1098, 1090, 181, 1076, 1930, 101, 112, 102 और 108 शामिल हैं। इसके अलावा एंटी रोमियो टीम, पिंक बूथ, पिंक मोबाइल और महिला शक्ति केंद्र के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया।कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया गया और उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी, हैकिंग और फर्जी प्रोफाइल जैसी डिजिटल खतरों से बचाव के उपाय बताये गए। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1930 के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया गया। कार्यक्रम में बच्चियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के साथ-साथ पम्पलेट वितरित किए गए, जिससे उनकी जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ सके।’मिशन शक्ति 5.0Ó के आयोजन से बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, महिला अपराधों से निपटने के उपायों और साइबर सतर्कता के विषय में जानकारी मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाकर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाना है।इस पहल से न केवल छात्राएं सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि यह जागरूकता उनके परिवार और समाज में भी फैलती रहेगी। मिशन शक्ति 5.0 अभियान महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

