प्रयागराज 3 दिसंबर (आरएनएस )। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर जगत तारन गल्र्स डिग्री कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग तथा शुरुआत:एक ज्योति शिक्षा की एनजीओ के संयुक्त तत्वाधान में सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस आयोजन के अंतर्गत महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की बी . ए. द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने शुरुआत:एक ज्योति शिक्षा की के बच्चों के साथ संवाद किया तथा उन्हें दिव्यांग जनों की समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रिया चौधरी, प्रतिष्ठा मिश्रा, अंतरा त्रिपाठी, प्रिया पांडेय, स्मृति शुक्ला, पूर्णिमा चौरसिया, आयुषी केसरी, पायल यादव, मुदिता सिंह, शालिनी, शिवानी गोस्वामी, ज्योति गोस्वामी, श्वेता चौरसिया, नैंसी यादव, सुधा यादव और वर्षा सिंह ने एक नाटक की प्रस्तुति दी। यह नाटक अभिनव चौधरी के जीवन पर आधारित था जिन्होंने बौद्धिक रूप से असक्षम होने के बाद भी नृत्य के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत भी किया गया है।
कार्यक्रम के अंत में शुरुआत: एक ज्योति शिक्षा की के संस्थापक अभिषेक शुक्ला ने समाज कार्य द्वारा समाज में आने वाले परिवर्तन पर प्रकाश डाला। इस अवसर समाजशास्त्र विभाग की प्रभारी डॉ. शालिनी सिंह, सहायक अध्यापक डॉ. अनुज कुमार वर्मा तथा डॉ. ऐश्वर्या सिंह उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

