डान ने किया संविधान जागरूकता बैठक का आयोजन
प्रयागराज 3 दिसंबर (आरएनएस ) दो दशक बीत जाने के बावजूद भूमि प्रबंध समिति द्वारा अनुसूचित जाति के भूमिहीनों को दिया गया एक एक बिस्वा का आवासीय और पन्द्रह से बीस विस्वा का किया गया कृषि कार्य का पट्टा आज तक भूमिहीनों को भौतिक रूप से सत्यापन कराकर कब्जा नहीं दिलाया गया। ऐसे भूमिहीन पट्टाधारकों की लड़ाई डा. अम्बेडकर वेलफेयर नेटवर्क (डान) के संस्थापक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज पिछले डेढ़ दशक से आए दिन आवासीय और कृषि कार्य के पट्टे को चिन्हांकित कर कब्जा दिलाने की मांग जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन से करते रहे चले आ रहे है। किंतु बारह वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद आजतक आवासीय और कृषि कार्य के पट्टे पर कब्जा नहीं दिलाया जा सका।
डा. अम्बेडकर वेलफेयर नेटवर्क (डान) के संस्थापक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने बुधवार को गड़ैया कला में संविधान जागरूकता बैठक करके बताया कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री ने अभी 30 अक्टूबर 2023 को सोरांव में आयोजित रैली को संबोधित करते हुये कहा था कि गंगापार और यमुनापार के प्रत्येक भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को भूमि प्रबंध समिति द्वारा प्रस्ताव पारित कर भूमिहीनों को कृषि कार्य एवं आवासीय पट्टा दिलाया जाएगा।
इसके बाबत तहसील करछना और बारा के अंतर्गत आने वाले भूमिहीनों की लड़ाई डान संस्थापक के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी करछना व बारा को आवेदन देकर अपने पट्टे पर कब्जा दिलाने की मांग किया।
संविधान जागरूकता बैठक में बब्बू, पंचराज, विनोद, धर्मेन्द्र,रीनू, रीता, पूजा, मनोरमा, सोना, श्याम कली, उन्नति, किरन, ऊषा, राज कुमारी, गुड्डी, रीतू, ममता, पिंकी, चांदतारा, मीरा, रानी, कुसुम, नंदिनी के साथ सैकड़ों लोग शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

