प्रयागराज 3 दिसंबर (आरएनएस )। भारत के प्रथम राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती आज मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुल भास्कर आश्रम स्थित उनकी प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया और सादगी और उच्च विचारों को नमन किया
डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर को बिहार के जीरादेई ग्राम में हुआ था। वह दो बार भारत के राष्ट्रपति रहे। उनकी सबसे बड़ी पहचान सत्ता की चकाचौंध से दूर उनकी अत्यंत सादगी थी। राष्ट्रपति पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी उनके पास अपना निजी मकान नहीं था। उन्होंने अपना शेष जीवन सदाकत आश्रम में बिताया, जो उनकी निस्वार्थ भावना को दर्शाता है।
माल्यार्पण कार्यक्रम इरशाद उल्ला, राजकुमार सिंह, गज्जू भैया, राज बहादुर गुप्ता, राजकुमार त्रिपाठी, राजेश हेल, गोपाल हेला, सुभाष हेला, कुलदीप यादव, अभय वर्मा, देशपाल, विपिन वर्मा, आकाश मौर्य, और ऋषभ सिंह सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर देश के पहले राष्ट्रपति के महान योगदान और सादगीपूर्ण जीवन को याद किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

