प्रयागराज 3 दिसंबर (आरएनएस )। मैरी लूकस स्कूल परिसर में स्टाम्प निबंधन कार्यालय शीघ्र शुरू होगा। प्रस्तावित योजना के तहत यहां आमजन के लिए रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे लोगों को दूर-दूर के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
जानकारी के अनुसार संबंधित विभाग ने स्कूल परिसर में खाली पड़ी भवन इकाई का सर्वे करवा लिया है और प्रारंभिक स्तर पर इसे कार्यालय के रूप में विकसित करने की स्वीकृति भी मिल गई है। अब भवन के मरम्मत, आंतरिक साज-सज्जा, बिजली, फर्नीचर और कंप्यूटर नेटवर्क आदि की व्यवस्था के लिए बजट और एजेंसी तय करने की प्रक्रिया चल रही है।अधिकारियों का कहना है कि स्टाम्प-निबंधन कार्यालय के शुरू हो जाने से आसपास के इलाकों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। जमीन-जायदाद के रजिस्ट्रेशन, स्टाम्प शुल्क जमा करने, प्रमाण पत्रों की प्रविष्टि और अन्य दस्तावेजी कार्य यहीं निपट सकेंगे, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई कि काम तेजी से पूरा कर कार्यालय जल्द जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

