प्रयागराज 3 दिसंबर (आरएनएस )। कांग्रेस पार्टी के गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ ननका का पूरा बगई कला, बगई खुर्द और चंदौहा आदि गांव में जाकर के मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जटिलताओं और होने वाली गड़बडिय़ों के बारे में विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर सहसों के ननका का पूरा में जन जागरण अभियान को जनता को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर में भराए जा रहे हैं फॉर्म में बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी करें। अहमद ने कहा कि आप सभी लोग बीएलओ से संपर्क करके आवश्यक पेपर जो उपलब्ध हो फॉर्म को पूरी तरह सही-सही भरकर के 11 दिसंबर 2025 के भीतर अवश्य जमा कर दें। यदि आप लोग सतर्क और जागरूक नहीं रहेंगे तो भाजपा सरकार जो जन विरोधी है। उसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा यदि आपको बीएलओ का सहयोग नहीं मिल पा रहा है। तो हम लोगों से सम्पर्क करें आपको पूरा सहयोग उपलब्ध कराएंगे फार्म तारीख की 11 दिसंबर के पूर्व आप सब पूरी जिम्मेदारी से फार्म जमा करें और जमा करने के लिए जन- जन तक इस अभियान को आगे बढ़ायें कांग्रेस पार्टी आपके साथ पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सहयोग के लिए जहां जरूरत होगी साथ में खड़ी रहेगी।कार्यक्रम का संचालन विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर संगम लाल गुप्ता, श्याम धुरिया, सतीश चंद्र, संजय कुमार, राजेश सोनी, दुर्गविजय सिंह,शिवपूजन,दीपू कुमार, अखिलेश कुमार, सचिन कुमार, ज्ञानचंद्र, निरुपति, देवी शंकर, कमला शंकर, राजवली चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

