सत्यम शुक्ला अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 3 दिसंबर (आरएनएस )। आयुष कुमार के ( 7 – 1 – 20 – 3 ) के एवं शास्वत यादव ( 67 रन, 42 गेंद, 11 चौके व एक छक्का ) की बदौलत पुलिस लाइन क्रिकेट क्लब ने स्वर्गीय सत्यम शुक्ला स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में सेंट जोसफ क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं।
बुधवार को मिलिनियम मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट जोसफ क्रिकेट क्लब ने 22.1 ओवर में 117 रन ( सिद्धार्थ अग्रवाल 28, कृदय दुबे 22, अथर्व कुमार 13 रन, आयुष कुमार 3/20, आयुष्मान 2/23, ऋषभ सिंह 2/28, सुयश पांडेय 1/17, मयंक 1/28 ) पर सिमट गई। जवाब में पुलिस लाइन क्रिकेट क्लब 15.4 ओवर में छह विकेट पर 118 रन ( शास्वत यादव 67, सुंदरम शर्मा 10 रन, सिद्धार्थ अग्रवाल 2/30, आरव गुप्ता 1/02, आबान अहमद उस्मानी 1/14 ) पर बना लिए। मैच के बाद मैच के अंपायर तौसीफ शैख ने आयुष कुमार को मैन ऑफ़ डी मैच का पुरस्कार दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

