अल्मोड़ा 3 दिसंबर (आरएनएस)। जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2025–2027 के तहत बुधवार को प्रात: 10 बजे नामांकन पत्रों की बिक्री प्रारंभ हुई। पहले दिन विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदकर चुनावी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत कर दी। अध्यक्ष पद के लिए कवीन्द्र पंत, उपाध्यक्ष पद के लिए हरीश लोहुमी, महिला उपाध्यक्ष के लिए विभा पांडे, सचिव पद के लिए विनोद फुलारा, उपसचिव पद के लिए चन्दन बगड़वाल, कोषाध्यक्ष पद के लिए रमाशंकर नैनवाल, संप्रेक्षक पद के लिए नवल जोशी और पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए शंकर कुमार द्वारा नामांकन पत्र क्रय किए गए। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए विक्रांत रामचन्द्र बख्तावर और अमित बिष्ट ने नामांकन पत्र खरीदे। तय कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की बिक्री गुरुवार को प्रात: 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक जारी रहेगी। नामांकन पत्र वितरण के दौरान चुनाव समिति के अध्यक्ष पंकज लटवाल तथा सदस्य अमिता चौधरी, मुरली मनोहर भट्ट, ऐजाज अंसारी, रोहित कार्की और देवाशीष नेगी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

