अल्मोड़ा3 दिसंबर (आरएनएस)। अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए रानीखेत स्थित फायर सर्विस टीम ने मंगलवार को इंडियन मेडिसिन्स एंड फार्मास्यूटिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईएमपीसीएल) मोहान इकाई में फायर रिस्क निरीक्षण किया। निरीक्षण मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेन्द्र कुंवर के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उत्तम सिंह की नेतृत्व वाली टीम ने किया। निरीक्षण के दौरान उत्पादन इकाइयों, विद्युत संयंत्रों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया गया। अग्निशमन टीम ने मौजूद प्रबंधकों को आग सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा संवेदनशील स्थानों पर सुधारात्मक कदम उठाने पर बल दिया। टीम ने कृत्रिम आग लगाकर संस्थान में स्थापित फायर हाइड्रेंट सिस्टम की कार्य क्षमता भी परखी। निरीक्षण के दौरान उपकरणों के समयबद्ध रखरखाव पर विशेष जोर दिया गया तथा अग्नि सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने के सुझाव दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि समय-समय पर ऐसे निरीक्षण आवश्यक हैं, ताकि आग सुरक्षा की तैयारियां प्रभावी और अद्यतन बनी रहें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

