पिथौरागढ़ 3 दिसंबर (आरएनएस)। जिला कार्यालय सभागार में डीएम आशीष भटगांई ने ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि को लेकर समीक्षा बैठक की। बुधवार को नाबॉर्ड के जिला विकास प्रबंधक राकेश सिंह कन्याल ने बताया कि जिले में ?303.51 करोड़ की लागत वाली कुल 109 परियोजनाएँ प्रगति पर हैं। इनमें सड़क, सिंचाई, ग्रामीण सम्पर्क मार्ग, लघु सिंचाई, पशुपालन, शिक्षा और तकनीकी संस्थानों के विकास सहित अन्य कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं में से 17 परियोजनाएँ धीमी प्रगति की श्रेणी में हैं। डीएम ने धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और समय व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। जिन परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उनकी समापन रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने को कहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

