रुद्रपुर 3 दिसंबर (आरएनएस)। परिवहन विभाग की टीम ने बुधवार को दोपहिया वाहनों को बिना हेलमेट पहनकर चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने बिना हेलमेट के दोपहिया चला रहे 42 चालकों का चालान किया। साथ ही नो पार्किंग में 18 वाहनों के चालान किए गए। 51 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। टीम में परिवहन उपनिरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक महेंद्र सिंह, परिवहन आरक्षी रवि क्वीरा, डिंपल सिंह और गौरव खाती रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

