हुगली/कोलकाता 3 दिसंबर (आरएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर मेंटली चैलेंज्ड स्कूल चलाने वाली संस्था बंग सोसाइटी चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर द्वारा आज हुगली जिले के राजहाट ग्रीन व्यू पिकनिक स्पॉट पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब एक दर्जन से ज्यादा मानसिक तौर पर प्रभावित दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। बंग सोसाइटी चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर के प्रमुख रामकृत यादव ने बताया कि संस्था सभी दिव्यांग छात्र छात्राओं को पढ़ाई के अलावा प्रत्येक वर्ष सभी तरह के सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रखती है ताकि वे अपने आपको भी बाकी सक्षम बच्चों से कम नहीं समझे। इस कार्यक्रम में समाजसेवी सुबीर नाग, पारूल यादव, बरनीला चटर्जी, रूमा बैरागी, रेणु यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई।

