० मंडल के बाराद्वार स्टेशन में चौथीलाइन कनेक्टिविटी का किया जायेगा कार्य, कुछ गाडिय़ों का परिचालन रहेगा प्रभावित
बिलासपुर, 03 दिसम्बर (आरएनएस)। हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथीलाइन निर्माण का कार्य किया जा रहा है । इस कड़ी में चांपा-खरसिया सेक्शन के बाराद्वार स्टेशन में चौथीलाइन कनेक्टिविटी हेतु प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :- रद्द होने वाली गाडियां:-
दिनांक 09 से 13 दिसम्बर 2025 तक गाड़ी संख्या 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 08 से 12 दिसम्बर 2025 तक गाड़ी संख्या 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 09 से 13 दिसम्बर तक गाड़ी संख्या 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
रास्ते में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ी – 1) दिनांक 09 से 13 दिसम्बर 2025 तक गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर, बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार दिनांक 09 से 13 दिसम्बर 2025 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
त्रिपाठी
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

