0 थाना कोतवाली की लगातार कार्यवाही
= केशव सल्होत्रा =
जगदलपुर, 01 मई (आरएनएस)। नशीली टैबलेट बिक्री करने के लिए रखे जगदलपुर बैलाबाजार तथा हीकमीपारा के दो आरोपी को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही प्रतिबंधित अवैध नशीली ट्रामोडोल कैप्सूल को भी जप्त किया गया है।
आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के धारा 21.क्च के तहत मामला बनाकर बनाकर जेल भेज दिया गया है।
आरोपीगण बबलू कश्यप और मिथिलेश कुमार यादव के कब्जे से अवैध प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल ट्रामोडोल कुल 9 पत्ता, कुल 114 नग कुल वजऩ 23.2 ग्राम खुदरा कीमती करीबन 45600/ (पांच हजार) रूपये घटना में प्रयुक्त को जप्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे प्रतिबंधित अवैध नशीली कैप्सूल का बिक्री करने के लिए कब्जे में रखे दो आरोपी को प्रतिबंधित नशीली दवा ट्रामोडोल के साथ गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
दिनांक 29.04.2026 के शाम में थाना कोतवाली को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि दो व्यक्ति दलपत सागर सुलभ के पास एक मोटर सायकल में अवैध नशीली कैप्सूल रखकर बिक्री करने के लिए खड़े है तथा ग्राहक का इंतजार कर रहे है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी कोतवाली, जगदलपुर लीलाधर राठौर के नेतृत्व में अन्य थाना स्टाफ के साथ टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल मुखबिर के बताए गए जगह में जाकर तस्दीक कर उक्त स्थान का घेराबंदी किया गया जो मुखबीर के बताए हुलिया के अनुसार दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना अपना नाम पता बबलू कश्यप पिता सामुराम कश्यप उम्र 35 वर्ष जात्ति भतरा निवासी बैला बाजार दंतेश्वरी वार्ड शिव मंदिर के पास जगदलपुर तथा मिथलेश कुमार यादव पिता तुलाराम यादव उम्र 31 वर्ष जाति राउत निवासी हीकमीपारा, जगदलपुर का रहने वाला बताया तथा अपने पास रखे एक मोटर सायकल के सामने हैंडल में झिल्ली में बांधकर प्रतिबंधित नशीली दवाई ट्रामोडोल की कैप्सूल रखा होना बताया जिसका हृष्ठक्कस् प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर कुल 09 पत्ता 114 नग कुल वजऩ 23.02 ग्राम प्रतिबंधित ट्रामोडोल नशीली कैप्सूल जिसका खुदरा मूल्य लगभग 45,600/ रूपये को बरामद कर विधिवत् जप्त करते हुए उक्त आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया, दोनों आरोपियों को आज दिनांक 30.04.26 को माननीय विशेष न्यायालय, हृष्ठक्कस् जगदलपुर में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

