बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर का इंतजार खत्म होने वाला है। 5 दिसंबर को ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए आ रही है। इससे पहले निर्माताओं ने फिल्म का एक और धमाकेदार गाना ईज-ईज जारी कर दिया है। दिलजीत दोसांझ, रैपर हनुमानकाइंड और शाश्वत सचदेव के सहयोग वाला ये गाना आते ही इंटरनेट पर छा गया है। ईज-ईज गाने को संगीत राज रंजोध और शाश्वत ने मिलकर दिया है।
रणवीर ने म्यूजिक वीडियो ईज-ईज जारी करते हुए लिखा, एक जादू जो केवल शाश्वत सचदेव ही दिलजीत और ह्यूमनकाइंड के साथ बना सकते हैं- 2025 का सबसे बड़ा कोलैब। सारेगामा के यूट्यूब चैनल पर म्यूजिक वीडियो को जारी किया गया है जो अपनी एनर्जी और मजबूत दृश्य के कारण चर्चा में आ गया है। रणवीर की धुरंधर में, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी हैं। आदित्य धर ने फिल्म का निर्देशन किया है।
मल्टीस्टारर फिल्म धुरंधर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने हरी झंडी दिखा दी है। 5 दिसंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म के आड़े आने वाली बाधा दूर हो चुकी है। सीबीएफसी का ये फैसला ऐसे वक्त में आया है जब मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका देते हुए, धुरंधर की रिलीज पर रोक की मांग की थी। सेंसर द्वारा धुरंधर को पास करना निर्माताओं के लिए राहत भरी खबर है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

