रायपुर, 04 दिसंबर (आरएनएस)। रायपुर पुलिस ने डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 315 लीटर डीजल तथा चोरी करने का सामान जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार एक प्रार्थी ने 3 दिसंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 03/12/25 को रात्रि लगभग 10 बजे वह अपने मालिक के 18 चक्का ट्रक क्रमांक डब्ल्यू बी 35 4988 को चलाते हुए रायगढ़ से रायपुर जाने के लिये निकला था जो रात्रि लगभग 1 बजे ग्राम मांठ दशमेश ढ़ाबा के पास पहुंचकर गाड़ी को खड़ी कर खाना खाया और ट्रक में सो गया। लगभग 4 बजे उठा तो उसे पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त ट्रक के डीजल टंकी के ढक्कन को खोलकर लगभग 200 लीटर डीजल कीमत लगभग 18664 को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायमकर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्षीयो का बयान लिया गया है तथा प्रकरण में संदेही आरोपी रामगोपाल आदिले, राहुल बर्मन एवं अशोक कुमार शाह को पकड़कर अलग-अलग पूछताछ किया गया। जिसमें उन्होने बताया कि रामगोपाल आदिले, राहुल बर्मन, अशोक कुमार शाह, परदेश बंजारे एक साथ मिलकर विगत् पांच-छ: सालो से तखतपुर (बिलासपुर), पिपरिया (कबीरधाम) एवं अलग-अलग क्षेत्रो में डीजल चोरी करते है तथा उस चोरी के डीजल को विरेन्द्र श्रीवास निवासी ग्राम लमेर (बिलासपुर) को बेचते है, विरेन्द्र श्रीवास ही हम लोगों को चोरी करने के लिये जेरीकेन प्लास्टिक डिब्बा देता है। रामगोपाल आदिले विगत् पांच-छ: माह से बिलासपुर निवासी दुष्यंत साहू के स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 10 बीआर 0235 को 30 हजार रूपये प्रतिमाह की दर से किराये में लिया है जिसके ओरिजनल नंबर प्लेट सीजी 10 बीआर 0235 को बदलकर उसके जगह सीजी 10 बीआर 3373 बनवाकर नंबर प्लेट को स्कॉर्पियो में लगाकर चला रहा है। 3 दिसंबर को रात के समय हम चारो डीजल चोरी करने के लिये 35 लीटर वाले 14 जैरीकेन को विरेन्द्र श्रीवास से लेकर साथ में लोहे का रॉड, स्टील का पाईप व हरे रंग का प्लास्टिक पाईप को स्कॉर्पियो में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर खरोरा क्षेत्र की ओर घुम रहे थे, उसी रात्रि लगभग तीन-साढ़े तीन बजे के आसपास ग्राम मांठ दशमेश ढ़ाबा के पास मेनरोड में वेस्ट बंगाल का पासिंग ट्रक खड़ी दिखी, ड्रायवर अंदर सोया था जिसके डीजल टंकी को हम चारो मिलकर लोहे के रॉड से अटेस कर तोड़ा और उसके बाद स्टील का पाईप डालकर अंदर के जाली को तोड़कर प्लास्टिक के पाईप से डीजल को चोरी कर जेरीकेन को भरा। इस दौरान 6 जेरीकेन का डिब्बा डीजल से भर गया, 8 जेरीफेन का डिब्बा खाली होने से दुसरी रात भी रेकी कर ग्राम सारागांव में एक ट्रक रोह किनारे दिखा जिससे भी उसी तरह से 3 जेरीकेन डीजल चोरी किया गया। रेकी करने के दौरान आज सुबह हम लोग स्कॉर्पियो में पेड़ से टकरा गये जिससे स्कॉर्पियो वाहन क्षतिग्रस्त हो गया तथा शीशा भी टूट गया है। वहीं परदेश बंजारे मौके का फ ायदा उठाकर भाग गया है। प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5) मा.न्या.सं., नंबर प्लेट बदलकर साक्ष्य को छुपाना पाये जाने से धारा 238 (ग) भा.न्या.सं., नंबर प्लेट फर्जी है यह जानते हुए असली के रूपये उपयोग करना पाये जाने से धारा 340(2) भा.न्या.सं. तथा चोरी किये गये सामग्रियो को बेईमानी तरीके से आरोपी विरेन्द्र श्रीवास द्वारा प्राप्त कर छुपाना पाये जाने से धारा 317 (5) भा.न्या.सं. जोड़ी गयी। आरोपियों के कब्जे 9 जरिकिन भरी हुई मात्रा 315 लीटर डीजल एवं 05 खाली जरीकेन किमत 31500 एवं घटना में प्रयुक्त आलाजरब रॉड, स्टील पाईप, प्लास्टिक पाईप व स्कार्पियो वाहन जप्त किया गया। मामले में पुलिस ने रामगोपाल आदिले पिता लखन लाल आदिले उम्र 40 साल साकिन बगडबरी वार्ड क्रमांक 09 हाई सेकेण्डरी स्कूल के पास थाना बलौदा जिल्ला जांजगीर चांपा, राहुल बर्मन पिता रामानंद बर्मन उम्र 30 साल साकिन मुड़पार वार्ड क्रमांक 03 सतनामी चौक थाना सिपत जिला बिलासपुर तथा अशोक कुमार शाह पि कृपाल प्रसाद शाह उम्र 24 साल साकिन दर्राभाठा वार्ड क्रमांक 01 सत बहिनिया थाना सिपत जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया है।
लोकेश
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

