बलौदाबाजार, 04 दिसंबर (आरएनएस)। जिले के ग्राम सुहेला में सुहेला-हथबंध मुख्य सडक़ के किनारे बनाई गई एक झोपड़ी में आग लगने से झोपड़ी में सो रही महिला की जलकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सुहेला में सुहेला-हथबंध मुख्य सड़क पर ग्रामीणों ने गुरूवार को एक झोपड़ी को जली हुई अवस्था में देखा और देखा कि वहां एक महिला की लाश जली हुई पड़ी थी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सुहेला थाना को दी। घटना की जानकारी मिलने पर थाना सुहेला की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के अनुसार, झोपड़ी झिल्ली, पतली लकड़ी और डंगाल से बनाई गई थी। पुलिस का कहना है कि महिला रात में अलाव जलाकर झोपड़ी में सोई थी, और इसी अलाव से झोपड़ी में आग लगना संभावित कारण प्रतीत होता है। मृतका की पहचान आशा बाई, उम्र लगभग 55 वर्ष, के रूप में की गई है। वह कबाड़ बीनने का काम करती थीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लोकेश
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

