मेरठ 4 दिसंबर (आरएनएस )। बेटियाँ फाउंडेशन का कार्यक्रम बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज बेटियां फाउंडेशन द्वारा जाग्रति विहार, सी ब्लॉक स्थित प्रतिष्ठान पर बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के लिए गोष्टी का आयोजन किया गया।
संस्था द्वारा इस अभियान के तहत संवाद, चर्चा, नाटक आयोजित किये जा रहे हैं द्य अध्यक्ष अंजु पांडेय ने कहा कि लोगों में अब यह समझ बढ़ रही है कि समय से पहले शादी न केवल बच्चों के अधिकारों का हनन है बल्कि उनके भविष्य की प्रगति भी रोकती हैं द्य
संवाद सत्र और समुदाय मीटिंग्स के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि शिक्षा और सुरक्षित बचपन ही उज्जवल भारत की नीव है द्य संस्था का कहना है कि इस अभियान के कारण परिवारों ने कम उम्र में विवाह की सोच को बदलते हुए अपने बच्चों को शिक्षा और कौशल विकास से जोडऩे का निर्णय लिया है।
सचिव शिव कुमारी गुप्ता ने कहा कि देश को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की दिशा में जागरूकता किया जाना जरूरी है द्य गावों कस्बों में पोस्टर. चौपाल चर्चा द्वारा बच्चों के बचपन को बचाने, बाल विवाह न हो, के लिए समिति गठित की गई।
इस मुहिम में उपाध्यक्ष डॉ क्षमा चौहान, कुसुम मित्तल, अमिता अरोड़ा, लक्ष्मी बिंदल, कुसुम शर्मा, सुधा अरोड़ा, बबीता कटारिया, नीरा गुप्ता, सरिता त्यागी, संतोष भारद्वाज, मीनू बाना, शशि बाला का सहयोग रहेगा साथ ही इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण पर विशेष कार्य करने पर उपहार देकर सम्मानित किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

