मेरठ 4 दिसंबर (आरएनएस )। मेरठ के परतापुर क्षेत्र में 27 नवंबर को मिली युवक की लाश के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी हनी उर्फ विनीत आनंद को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि मृतक राजू ने कुछ दिन पहले शराब के नशे में हनी की गर्लफ्रेंड पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इससे नाराज होकर हनी ने बदला लेने की योजना बना ली और राजू को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने हत्या को दुर्घटना जैसा दिखाने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस की जांच में उसकी चालाकी पकड़ी गई।
मोबाइल लोकेशन और ष्टष्ठक्र से खुला पूरा राज
27 नवंबर को मोहकमपुर रेलवे ट्रैक के पास राजू का शव मिला था, जिसके चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। राजू के भाई पप्पू की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच में पता चला कि राजू का मोबाइल मौके पर नहीं मिला।
सर्विलांस और ष्टष्ठक्र की मदद से पुलिस को एक नंबर संदिग्ध लगा, जो हनी का निकला। उसकी लोकेशन भी वारदात वाले स्थान पर मिली। पकड़ में आने के बाद हनी ने कबूल किया कि डेढ़ साल पहले हुई कहासुनी और हाल की आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण उसने राजू की हत्या की।
पुरानी रंजिश और बदले की भावना से रची साजिश
पूछताछ में हनी ने बताया कि पहले भी राजू ने उसे पीटा था, जिससे वह पहले से ही रंजिश रखता था। गर्लफ्रेंड पर की गई टिप्पणी ने उसके गुस्से को और भड़का दिया और उसने मौका पाकर राजू की हत्या कर दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

