मेरठ 4 दिसंबर (आरएनएस )। थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने लोगों से वसूली करने वाले गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। थाना लिसाड़ी गेट पर अभियुक्तों जुनैद एवं शाकिर द्वारा गैंग बनाकर लोगों से वसूली करते थे। इस संबंध में वादी प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार द्वारा थाना लिसाड़ी गेट पर मु0अ0स0 826/25 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 पंजीकृत किया गया था। आज थाना लिसाड़ी गेट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर जुनैद एवं शाकिर को पिल्लोखड़ी पुल के पास से गिरफ्तार किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

