मेरठ 4 दिसंबर (आरएनएस )। थाना लिसाडी गेट पुलिस ने जानलेवा हमले में फरार चल रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना लिसाडी गेट पुलिस ने जानलेवा हमले की घटना के सम्बन्ध में थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-834/2025 धारा-109(1)/3(5) बीएनएस में वांछित अभियुक्त नौशाद पुत्र इस्तियाक निवासी शौकत कालोनी थाना लिसाडी गेट, स्थायी पता रसीदनगर थाना लिसाडी गेट को समर गार्डन से गिरफ्तार किया गया है।
मुकदमा में अभियुक्तों शहजाद निवासी काले जादू वाली गली मे भूरे के मकान मे किराये पर थाना बृहमपुरी, फरमान निवासी जली कोठी थाना देहली गेट जनपद मेरठ , शोएब निवासी थापरनगर थाना सदर बाजार जनपद मेरठ, नफीस उर्फ सोनू निवासी मजीदनगर थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ को पूर्व में ही दिनांक 29.10.2025 को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

